साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पांवटा साहिब: अश्लील फोटो खींचकर नाबालिग को किया ब्लैकमेल, फिर किया दुष्कर्म

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती की अश्लील फोटो खींचकर, उसे ब्लैकमेल करता रहा और इसी की आड़ में उसने कई बार नाबलिग से दुष्कर्म भी किया। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई ही शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले वह हरियाणा में अपने एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। इस दौरान उसकी वहां के एक युवक से जान पहचान हो गई। युवक ने पहले तो उसे अकेले में बुलाया और फिर बाद में जबरदस्ती की।

युवती ने बताया कि इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो भी खींची। जिसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा कि वह फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। इसी आड़ में युवक कई बार युवती से दुष्कर्म कर चुका था। पीड़िता ने बताया कि 26 अगस्त को आरोपी ने उसे एक पांवटा साहिब के एक होटल में यह कहकर बुलाया कि वह उसकी फोटो डिलीट कर देगा। यहां भी आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बाद में फोटो डिलीट करने से इंकार कर दिया। यहीं नहीं युवक रात को उसे होटल में अकेला छोड़कर चला गया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Join WhatsApp

Join Now