साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ की छापेमारी

जुर्माना
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सिरमौर|
सिरमौर जिया के पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग की टीम ने आज अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते हुए 5 ट्रैक्टरों ओर एक टिप्पर का चालान कर 55 हजार जुर्माना वसूल किया। छापेमारी के दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर संचालक अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे।‌ विभाग की छापेमारी के दौरान कुछ ट्रैक्टर संचालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गए।

इस कार्रवाई के बाद खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि माइनिंग विभाग को अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा के निर्देश पर राजबन के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में टीम ने पांवटा साहिब और सतौन में छापेमारी की गई।

जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने पांवटा साहिब और सतौन में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी पांवटा साहिब में माइनिंग विभाग ने खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कई खनन माफिया के खिलाफ मामले भी दर्ज हैं।

Join WhatsApp

Join Now