साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

युवती से दुष्कर्म का मामला, दुकानदार पर लगे अरोप

Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है| पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पांवटा साहिब बाजार में संजय मल्होत्रा की दुकान पर काम करती थी। इसी दौरान संजय ने उसे स्टोर से सामान लाने भेज दिया तथा वह पीछे से आकर उसने उसका मुंह बंद किया तथा उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जब उसने इसका विरोध किया, तो दुकानदार संजय मल्होत्रा ने युवती को जान से मारने की धमकी दी तथा उसके पूरे परिवार को भी बर्बाद करने की धमकी दी। इस तरह उसने कई दिनों तक युवती से दुष्कर्म किया। एक दिन जब वह अपनी बहन के साथ बाजार जा रही थी, तो फिर संजय ने उसका पीछा किया तथा उसे परेशान किया। संजय से परेशान होकर यह बात युवती ने अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद संजय के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में विभिन्न धाराओं में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Join WhatsApp

Join Now