साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सिरमौर के दौरे पर रहेंगे सीएम सुक्खू, बादल फटने से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला|
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शुक्रवार को सिरमौर जिला में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह सवा 11 बजे हेलीकाप्टर से सतौन हैलीपेड पहुंचेंगे। 11.55 बजे अम्बोण गांव प्रभावित परिवारों से मिलेंगे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

वह दोपहर 1.05 बजे सिरमौरी ताल में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री 1.30 बजे सीसीआई राजबन में स्थापित आपदा प्रभावित राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे। उपरांत गांव नारीवाला में दोपहर 1.50 बजे बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भेंट करेंगे तथा 2.25 बजे विश्राम गृह सतौन पहुंचेगें।

मुख्यमंत्री 2.30 बजे सतौन से नाहन के लिये रवाना होंगे। वह 3.10 बजे नाहन से कंडईवाला में 3.50 बजे बाढ़ प्रभावित स्थल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह पहला दौरा है।

Join WhatsApp

Join Now