Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: CM सुक्खू का सिरमौर दौरा रद्द, अब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माईना बाग कार्यक्रम की अध्यक्षता

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 23 सितंबर का प्रस्तावित सिरमौर दौरा रद्द हो गया है। इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता द्वारा आधिकारिक जानकारी दी गई है।
Published on: 22 September 2026
Sirmour News: CM सुक्खू का सिरमौर दौरा रद्द, अब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे माईना बाग कार्यक्रम की अध्यक्षता

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 23 सितंबर का प्रस्तावित सिरमौर दौरा रद्द हो गया है। सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 23 सितंबर को माईना बाग में पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। साथ ही वह कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे।

बता दें कि 23 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का श्री रेणुकाजी के माईना बाग का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन एन वक्त पर दौरा रद्द होने से स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी मायूसी छा गई है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने भी प्रस्तावित थे।

जिनमें चाड़ना- घाटी-लोधिया सड़क मार्ग, ददाहू-बिरला सड़क, नौहराधार स्थित नए बस स्टैंड तथा तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार तथा नौहराधार-चूड़धार सड़क मार्ग का लोकार्पण, चाड़ना-गुड़गधार सड़क, चाड़ना तथा ग्राम पंचायत चाड़ना के अन्य ग्रामीणों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति (एलडब्ल्यूएसएस) योजना का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत सांगना सताहन के गांवों के लिए सामूहिक जल आपूर्ति योजना (जीडब्ल्यूएसएस) का उद्घाटन शामिल था।

फिलहाल, कार्यक्रम में हुए इस अचानक बदलाव के कारण श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के इन विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न होंगे या उन्हें स्थगित कर दिया गया है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। प्रशासन की ओर से इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी या नया शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

Himachal NewsMukesh AgnihotriRenukaji Assemblysirmaur newsSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now