साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत

Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Prisoner dies in Nahan: सेंट्रल जेल नाहन में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने कैदी का पोस्टमार्टम करवा बुधवार को शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह (50) पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी 5-सी/42, विष्णु गार्डन, खुईवाली गली, नई दिल्ली वर्ष 2004 में शिमला में हुए एक हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहा था।

गत मंगलवार को उसे आर्थो संबंधी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। इस बीच गुन्नूघाट के समीप उसे अचानक चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद जेल से तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी की रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने कैदी को मृतक को ब्राट डेड घोषित किया गया।

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार कैदी की मृत्यु वजह कोई बीमारी या प्राकृतिक कारणों से मानी जा रही है। जेल प्रशासन की।ओर से घटना की सूचना माननीय न्यायालय सीजेएम नाहन एवं अन्य सक्षम अधिकारियों को दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा में खण्ड स्तरीय शिविर मे बताए बाल अधिकार

Join WhatsApp

Join Now