Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour Police: कालाअंब मार्ग पर 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्कूटी की डिक्की से हुई बरामदगी

Nahan Drug Bust: नाहन में सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने कंगनीवाला नेचर पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान दो स्थानीय युवकों को चिट्टे के साथ दबोचा है।
By PNT
Published on: 1 April 2026
Sirmour Police: कालाअंब मार्ग पर 6.68 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्कूटी की डिक्की से हुई बरामदगी

Sirmour Police: कालाअंब-नाहन मुख्य सड़क पर सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार डिटेक्शन टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी पर कालाअंब से नाहन की तरफ मादक पदार्थ की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी को रोककर तलाशी ली, जिसमें डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भानु गर्ग और अभिमन्यु ठाकुर के रूप में हुई है, जो नाहन के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी यह चिट्टा/हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। मामले में संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी गहन जांच की जा रही है।

Chitta SmugglingCrime News HindiDrug Free HimachalHimachal Crime NewsNahan news todayND&PS ActSirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now