साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

उद्यमी विनायक सुद ने तीन लाख की नगद राशि, आपदा प्रभावित परिवारों को दी दान

Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

कुमारहट्टी(नवीन)
विकासखंड सोलन की ग्राम पंचायत बड़ोग ने, एक नई पहल करते हुए, पंचायत में कार्य कर रहे एक उद्यमी से ₹तीन लाख की नगद राशि, आपदा प्रभावित परिवारों  व स्थानीय पंचायत को दान करवाए। जानकारी के अनुसार, स्थानीय पंचायत में रहने वाले विनायक सूद ने, बुधवार को पंचायत के आग्रह पर ₹तीन लाख की राशि पंचायत को दान दी। विनायक सूद ने,बुधवार को स्थानीय पंचायत में आकर,उपरोक्त राशि प्रभावित परिवारों में बांटी।

पंचायत द्वारा चिन्हित 10 परिवारों में यह राशि वितरित की गयी। यह जानकारी देते हुए बडोग पंचायत के उप प्रधान, गुरुदेव शर्मा ने बताया कि तीन लाख की राशि विनायक सुद द्वारा पंचायत को दान दी गई है। जिसमें से ₹200000 बाढ़ ग्रस्त  दस परिवारों में वितरित कर दिया गया है। व ₹100000 की राशि को पंचायत फंड में जमा करवाया गया है।इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सुनील कश्यप, उप प्रधान गुरुदेव शर्मा, ज्ञानचंद,व पंचायत सदस्य व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  Anganwadi Worker Recruitment: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, साक्षात्कार 12 अगस्त को

Join WhatsApp

Join Now