साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

बागा व दाड़लाघाट में वाहनों की फिटनेस व ड्राईविंग टैस्ट की तिथियां निर्धारित

ड्राइविंग टेस्ट
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

अर्की|
सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बागा व दाड़लाघाट में जुलाई माह के लिए वाहनों की फिटनेस व ड्राईविंग टैस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी।

हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि अर्की उपमण्डल के बागा में वाहनों की फिटनेस 07 जुलाई 2021 को जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में वाहनों की फिटनेस 08 जुलाई, 24 जुलाई तथा 31 जुलाई 2021 को जांची जाएगी। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में ड्राईविंग टैस्ट भी 08 जुलाई, 24 जुलाई तथा 31 जुलाई, 2021 को आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  इंटक ने सोलन जिला में इन्हें दी नई जिम्मेदारी

Join WhatsApp

Join Now