साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

सोलन में तैनात रहे आईएएस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जांच के आदेश

जांच शुरू
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तैनात एक आईएएस अधिकारी पर एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद राज्य सरकार ने अधिकारी का तबादला कर शिमला में एक विभाग का निदेशक लगा दिया है। साथ ही उपायुक्त सोलन ने मामले की जांच के लिए एडीए सोलन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी पर आरोप है कि वह पद पर रहते हए एक महिला कर्मी का उत्पीड़न करने, उसे निजी व एकांत जगहों पर बुलाने के लिए दबाव बनाते थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद सोलन प्रशासन ने इसकी जानकारी सरकार को दे दी। माना जा रहा है कि इस जांच में अगर आरोप सही पाए गए तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  जीया लाल ठाकुर व सरगम कला मंच सोलन के कलाकारों ने शोधकर्ताओं के लिए इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला अनुसंधान केंद्र दिल्ली में किया विशुद्ध विरासती संस्कृति का प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now