Prajasatta Side Scroll Menu

3 दिनों से लापता युवक का खड्ड में मिला शव, नशे की ओवरडोज हो सकता है मौत का कारण

नालागढ़ 3 दिनों से लापता युवक का खड्ड में मिला शव,नशे की ओवरडोज हो सकता है मौत का कारण

प्रजासत्ता |
ओद्यौगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत महादेव खड्ड में तीन दिनों से लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है| मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी दभोटा को दी थी| पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है| प्रारंभिक स्तर पर युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोस लग रहा है| बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से नशे का सेवन कर रहा था|

मिली जानकारी के मुताबिक काकू नामक युवक 16 मार्च से लापता था| परिवार की ओर से काकू को ढूंढने के लिए रिश्तेदारों एवं अन्य सभी संबंधियों के पास कोशिश की गई, लेकिन कहीं पर भी काकू का कोई अता-पता नहीं लग पा रहा था| शुक्रवार को महादेव खड्ड में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है| जवान बेटे की लाश को देखकर पूरा परिवार सदमे में है|

इसे भी पढ़ें:  बद्दी: भन्डोरा ओरगेनिक कंपनी द्वारा मजदूरों का शोषण - कई माह से नहीं मिला वेतन

डीएसपी बद्दी राजकुमार ने बताया कि मृतक के लापता होने का मामला दर्ज पहले ही किया गया था| अब मृतक के शव मिलने की सूचना मिली है| शव का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा| पुलिस से मामले में गहनता से जांच कर रही है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now