Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 35.2 किलो चुरापोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार..!

Published on: 29 November 2024
Solan News: बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 35.2 किलो चुरापोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार..!

Solan News: पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एआई वेब सेल के साथ मिलकर 28 नवंबर 2024 को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 35.200 किलो चुरापोस्त (Poppy Husk) बरामद किया है, जिसे एक ट्रक में छुपाकर लाया गया था।

सूचना मिलने पर बद्दी पुलिस और एआई वेब सेल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित कुमार (उम्र 34 वर्ष), जो कि गांव च्योणी, डाकघर बडलग, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश का निवासी है, को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपनी बंद बॉडी वाली टाटा ट्रक में यह अवैध सामग्री छिपा रखी थी।

पुलिस ने आरोपी को काबू करने के बाद उसे पुलिस थाना बद्दी लाकर NDPS एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इस बड़ी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ उनकी कार्रवाई और सख्त होगी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बद्दी पुलिस ने मामले की पुष्टि की है।

Baddi PoliceHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHP Latest NewsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan News

Join WhatsApp

Join Now