Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन में दिल दहला देने वाली घटना, 6 माह की बेटी की मौत के बाद मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

Solan Crime News: सोलन के आंजी-रबौन क्षेत्र में मायके आई 29 वर्षीय महिला और उसकी मासूम बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी गई है।
By PNT
Published on: 24 September 2026
Solan News: सोलन में दिल दहला देने वाली घटना, 6 माह की बेटी की मौत के बाद मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से एक बेहद दु:खद घटना सामने आई है। आंजी-रबौन क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला और उसकी महज छह महीने की बेटी की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले अपनी मासूम बेटी की जान ली और इसके बाद खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया।

मृतकों की पहचान 29 वर्षीय प्रिशिका और उसकी छह माह की बेटी शैलजा कौंडल के रूप में हुई है। घटना के समय प्रिशिका अपने मायके में थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रिशिका कमरे में थी, जबकि उसकी छोटी बहन किसी काम से बाहर गई थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बहन ने काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद उसने अपने पिता को बुलाया। बालकनी से अंदर देखने पर महिला कमरे में बेसुध पड़ी दिखाई दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रिशिका की शादी बिलासपुर जिले के नम्होल में हुई थी। उसका पति बीते रविवार को उसे मायके में पिता के पास छोड़कर गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई।

बताया जा रहा है कि महिला ने बीती शाम करीब सात बजे बच्ची को पानी की बाल्टी में डुबाया और खुद भी फंदा लगा लिया। छोटी बहन को समान लाने दुकान भेजा था। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पिता भी घर पर नहीं थे।

सोलन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। एक मां और उसकी छह महीने की मासूम बेटी की मौत की इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि बीती रात की घटना है, जिसमें एक महिला ने अपने बच्चे को मौत के घाट उतार कर स्वयं भी फंदा लगा लिया।

सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक जानकारी में उसके ससुराल पक्ष को लेकर परेशान रहने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। महिला के इस कदम के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है।

Bilaspur NewsHimachal CrimeHimachal PradeshSolan NewsSolan Police

Join WhatsApp

Join Now