Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अनुराग की आशीर्वाद यात्रा में नींद की झपकी लेते दिखे प्रदेश सरकार के मंत्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published on: 19 August 2021
अनुराग की आशीर्वाद यात्रा में नींद की झपकी लेते दिखे प्रदेश सरकार के दो मंत्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोलन।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की हिमाचल प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। गुरुवार को अनुराग ठाकुर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान परवाणू पहुंचे। उनके स्वागत के लिए काफी तादात में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और उर्जा मंत्री सुखाराम चौधरी भी वहां मौजूद रहे।

इस दौरान जब अनुराग ठाकुर जनता को संबोधित कर रहे थे तो प्रदेश सरकार के मंत्री जी कुम्भकर्णी नींद लेने में व्यस्त थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में अब दोनो नेताओं की खूब किरकरी हो रही है। अनुराग की यात्रा से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा है वहीं मंत्री में थकावट जरूर देखी जा सकती है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now