Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अर्की: घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का बनलगी में कटा चालान,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Published on: 11 September 2021
अर्की: घर के आंगन में खड़ी स्कूटी का बनलगी में कटा चालान,पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सोलन|
चालान काटने की मस्ती में सोलन पुलिस इतनी मदहोश हो गई है कि अब घर के आंगन में चालान काटने शुरू कर दिए है। यह मामला सामने आने के पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। हुआ यूं कि कसौली थाना के कुठाड़ चौकी की पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे एक ऐसी स्कूटी का चालान कर दिया जो उस वक्त अर्की उपमंडल की डुमेहर पंचायत के कोट गांव एक मकान के आंगन में खड़ी हुई थी। स्कूटी मालिक के मोबाइल में जैसे ही चालान कटने के मैसेज आया तो उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई।

स्कूटी उनके घर के आंगन में खड़ी हुई थी और बनलगी में ट्रिपल राइडिंग का 2 हजार रुपए का चालान कट गया था। यह माजरा उनकी भी समझ में नही आ रहा था। मालिक की माने तो वे अपनी स्कूटी को बनलगी तो दूर कुनिहार से आगे भी नही ले गए । जब स्कूटी मालिक ने इस चालान को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की तो वे भी सुनकर हैरान में रह गए जब पता चला कि अर्की में खड़ी स्कूटी का बनलगी में चालान हो गया है।

इस मामले में जांच की तो पता चला कि पुलिस ने तो मोटर साइकिल का चालान किया है, तो चालान में स्कूटी का नम्बर कैसे आ गया। कही ऐसा तो नही था कि मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर था। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोटर साइकिल का चालान किया है। अब स्कूटी का कैसे हो गया इसको लेकर जांच चली हुई है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now