Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

औधोगिक नगर परवाणू को अभी तक नहीं मिल पाया कालका-शिमला फोरलेन से लिंक

Published on: 2 June 2021
औधोगिक नगर परवाणू को अभी तक नहीं मिल पाया कालका-शिमला फोरलेन से लिंक

अमित ठाकुर-परवाणू
परवाणू की स्थानीय जनता एवं उद्योगपति कई बार प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से परवाणू को कांबली रोड़ के माध्यम से फोरलेन से जोड़ने की कई बार गुहार लगा चुकी है| परंतु अभी तक औधोगिक नगर परवाणू को फोरलेन लिंक नहीं मिल पाया है|

बता दें कि परवाणू को कांबली रोड़ के माध्यम से फोरलेन से जोड़ने की मांग को स्थानीय विधायक एवं वर्तमान प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मन्त्री डा राजीव सहजल एवं स्थानीय भाजपा और कॉंग्रेस के नेताओं से कई बार इस बारे में बात की जा चुकी है| परंतु परवाणू स्थानीय जनता एवं उद्योगपतियों को अभी तक निराशा ही हाथ लगी है और न ही इस मुद्दे को लेकर कोई कार्यवाही होती नज़र आ रही है|

परवाणू की जनता की मांग है कि जैसे कालका और पिंजौर को फोरलेन के साथ जोड़ा गया है उसी प्रकार परवाणू को कांबली रोड़ के माध्यम से भी जोड़ा जाऐ| वर्तमान में परवाणू के निवासियों को कालका और पिंजौर से होकर चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है कई बार कालका और पिंजौर बाज़ार की वजह से रोड़ तंग होनें के कारण जाम की समस्या आती है और या फ़िर परवाणू वासियों को पहले सेक्टर 6 से भी आगे जा कर फोरलेन में जाना पड़ता है| जिसमें स्थानीय जनता को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और यह रास्ता बहुत ही उल्टा भी पड़ता है|

परवाणू से कालका शिमला नेशनल हाईवे बाई पास की दूरी लगभग 6 किलोमीटर या उस से भी अधिक है| परवाणू की स्थानीय जनता कई वर्षों से प्रदेश सरकार एवं प्रशासन से इस लिंक रोड को जोड़ने का निवेदन किया जा चुका है परंतु अभी तक इस समस्या को न तो प्रदेश सरकार और ना ही स्थानीय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है|

औधोगिक शहर परवाणू की जनता की मांग है कि कालका शिमला नेशनल हाईवे को परवाणू कांबली रोड़ से जोड़कर लिंक दिया जाए और इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जाए|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now