Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाले में मिला युवक का शव मिला

Published on: 16 February 2023
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाले में मिला युवक का शव मिला

बद्दी|
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी के पास नाले में एक युवक का शव मिलाने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नाले में युवक का शव होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाले से युवक के शव को बाहर निकाल कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान आशीष वासुदेव पुत्र राजेन्द्र वासुदेव निवासी गुप्ता प्रॉपर्टी, ब्लॉक-डी न्यू टाउन के रूप में हुई। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था और अपने पिता के साथ न्यू टाउन में रहता था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया के बुधवार को आशीष अपनी सैलरी लेने गया था, लेकिन रात को वापस नहीं आया। गुरुवार सुबह उसका शव नाले में मिलने की सूचना मिली। बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नाले में गिरने के चलते युवक के नाक पर घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now