Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

बद्दी में 2 घंटे हुई बारिश ने खोली नगर परिषद बद्दी के विकास के दावों की पोल,

बद्दी में 2 घंटे हुई बारिश ने खोली नगर परिषद बद्दी के विकास के दावों की पोल,

राहुल|बद्दी
बीबीएन के बद्दी में 2 घंटे हुई बारिश ने नगर परिषद बद्दी की पोल खोल दी है ।नगर परिषद बददी सफाई की दावे करता है लेकिन सिर्फ 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने बददी बाजार को जलमग्न कर दिया। नगर व्यापार मंडल की लगभग दो दर्जन दुकानों में पानी घुस गया। जिससे दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया।


दुकानदारों ने कहा कि हर वर्ष बरसात के मौसम में इस समस्या का सामना करना पड़ता है हमने कई बार नगर परिषद को कहा है लेकिन नगर परिषद की नींद नहीं खुल रही है। उधर व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौशल ने बताया कि भारी बारिश के कारण पानी दुकानों में घुस गया है इसका जिम्मेवार नगर परिषद है। क्योंकि नगर परिषद बददी समय पर नालियों की सफाई नहीं करता जिसके कारण नालियों में गंदगी जमा हो जाती है और सारा पानी सड़क पर आ जाता है और सड़क से नाली दुकानों में घुस जाता है जिससे दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया है

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now