Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Baddi Murder Case: तालाब से इस हालत में मिला लापता युवक का शव, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, हत्या की धारा जोड़ी

Baddi News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित चनालमाजरा में लापता युवक का शव तालाब से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशानों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
Updated By Prajasatta
Published on: 1 अक्टूबर 2026
Baddi Murder Case: तालाब से इस हालत में मिला लापता युवक का शव, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, हत्या की धारा जोड़ी

Baddi Murder Case: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में लापता एक व्यक्ति का शव बुधवार को एक छोटे तालाब से बरामद हुआ। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103 BNS भी जोड़ दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है।

जानकारी के अनुसार चनालमाजरा में रह रहे बिहार निवासी उमेश कुमार ने 30 सितंबर को पुलिस थाना मानपुरा में अपने भाई मुकेश कुमार के 28 सितंबर से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक मुकेश उस दिन शाम के वक्त कुछ साथियों के साथ गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मुकेश की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम को चनालमाजरा क्षेत्र के एक छोटे तालाब में उसका शव मिला। मौके पर पहुंचे भाई उमेश कुमार ने शव की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 103 BNS जोड़ी। साथ ही SFSL टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और सुरक्षित किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं, उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Baddi NewsBaddi News HindiBaddi PoliceHimachal CrimeHimachal Crime NewsMurder Investigation

Join WhatsApp

Join Now