Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Baddi Slums Fire: बद्दी के टोल बैरियर के समीप आगजनी में 23 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान..!

Published on: 19 June 2025
Baddi Slums Fire: बद्दी के टोल बैरियर के समीप आगजनी में 23 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान..!

Baddi Slums Fire: सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के टोल बैरियर के समीप झुग्गियों में आगजनी की बड़ी घटना हुई है।  इस आगजनी प्रवासियों की 23 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंकर आग पर काबू पाया।

हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस आगजनी में जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन झुग्गियों में रखा प्रवासियों का सारा सामान जल गया।  बद्दी पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह आग सुबह 12:00 बजे लगी। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया था। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गई लेकिन गर्मी के दौरान तेज आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते सभी झुग्गियां जल कर राख हो गईं।

वहीँ बद्दी के तहसीलदार सतेंद्र जीत सिंह भी माैके पर पहुंचे और सभी प्रवासी मजदूरों के लिए खाने व ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई। उन्होंने बताया कि दिन में गर्मी के दौरान सभी कामगार पेड़ के नीच बैठे थे, जिससे कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। कामगारों के कपड़े, अनाज व पैसा जल गया है। इन सभी को ठहरने व खाने की व्यवस्था की जा रही है।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now