Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बद्दी : तीसरी मंजिल से कूदकर देहरा के दुकानदार ने दी जान

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

बद्दी|
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बसंती बाग 37 वर्षीय व्यक्ति ने मकान की तीसरी मंजिल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने सुसाइड के के दौरान एक नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने यूपी के युवक-युवती पर उसे तंग करने का आरोप लगाया है। विपिन कुमार जिस कमरे में रहता था, उसकी तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक कांगड़ा के देहरा निवासी विपिन कुमार (37) बद्दी के बंसती बाग में 162 नंबर मकान में रहते था। वह यहां पर किराना की दुकान और केयरटेकर का कार्य करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  Baddi Industrial Area Fire: बद्दी के झाड़माजरी उद्योग में तड़के लगी भीषण आग, पल भर में स्वाहा हुए ₹5 करोड़

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि यूपी की युवती और युवक उसे काफी दिनों से तंग कर रहे थे। इन लोगों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि अब यह देखना बाकी है कि यह लिखा हुआ किसका है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now