Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: बरोटीवाला में चिट्टे के खिलाफ जनता का गुस्सा फूटा! कथित आरोपी ‘पूजा’ को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Barotiwala Chitta Smuggling Case: औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने कथित तस्कर महिला को पकड़ा। क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे नशे के अवैध कारोबार से परेशान बड़ी संख्या में लोग एकजुट होकर उस झुग्गी तक पहुंच गए
Published on: 5 July 2026
Solan News: बरोटीवाला में चिट्टे के खिलाफ जनता का गुस्सा फूटा! कथित आरोपी 'पूजा' को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में रविवार को कथित चिट्टा तस्करी के खिलाफ स्थानीय लोगों और युवाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में लोग उस झुग्गी तक पहुंच गए, जहां रहने वाली ‘पूजा’ नाम की कथित आरोपी महिला पर लंबे समय से चिट्टा बेचने के आरोप लगाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़कर बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि झुग्गी के भीतर और आसपास नशे में इस्तेमाल होने वाली कई सिरिंज पड़ी मिलीं। यह दृश्य देखते ही लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। मौके पर भारी हंगामा हुआ और विरोध के दौरान धक्कामुक्की की भी सूचना है। आरोप है कि तनाव बढ़ने पर कुछ लोगों ने झुग्गी को नुकसान पहुंचा दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने संबंधित महिला को हिरासत में लेकर थाना बरोटीवाला पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से इस औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी को लेकर प्रशासन और पुलिस से शिकायतें कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस झुग्गी में नियमित रूप से युवाओं को नशे के इंजेक्शन लगाए जाते थे और यहां दिन-रात नशा करने वाले संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह खराब हो रहा था।

स्थानीय जनता और युवाओं ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि बरोटीवाला और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ एक व्यापक और कड़ा अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि तस्करों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी बेहद जरूरी है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को इस जानलेवा नशे की गिरफ्त में आने से पूरी तरह बचाया जा सके।

फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस्ट अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की भी अपील की है।

Baddi Police ActionBarotiwala Chitta CaseCrime News HimachalDrug Menace BarotiwalaHimachal Drug Smuggling

Join WhatsApp

Join Now