Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग न्यूज़: हरिपुर पट्टा सड़क पर ठेड़पुरा के पास खाई में गिरी HRTC बस, सभी यात्री सुरक्षित

Published on: 21 August 2021
ब्रेकिंग न्यूज़ हरिपुर पट्टा सड़क पर ठेड़पुरा के पास खाई में गिरी HRTC बस, सभी यात्री सुरक्षित

प्रजासत्ता|
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस आज सुबह दून विधानसभा के पट्टा महलोग के समीप ठेडपुरा गाँव के पास गहरी खाई में गिर गई| अभी तक मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं|बता दें कि बस दुर्घनाग्रस्त होने की जैसे ही लोगों को सूचना मिली स्थानीय लोग राहत ओर बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुँच गए हैं| जनता के भरपूर सहयोग से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित पटटा महलोग की पीएचसी में लाया गया है|

यह बस जोहड़जी साहिब से नालागढ़ जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी। बस सवारियों से भरी हुई थी व कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोग भी घायलाें को निकालने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है बस 15 से 20 के करीब सवारियां थीं। हादसे की सूचना बरोटीवाला पुलिस को भी दी गई। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को पट्टा पीएचसी व अन्य जगह ले जाया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now