प्रजासत्ता ब्यूरो|
Breaking News Solan: कालका शिमला नेशनल हाईवे-5 पर चक्कीमोड़ (Burning car in Chakkimod) में चलती हुई कार में आग लगने का मामला सामने आया है। कार में आग लगने के बाद चालक तुरंत कार रोककर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी है। जानकारी के अनुसार कार चालक सोलन से परवाणू लेबर लेकर जा रहा था।
#कालका_शिमला_NH_5 चक्की मोड में #वैन_में_लगी आग pic.twitter.com/ZGGinzygG3
— Prajasatta (@PrajasattaNews) September 1, 2023

इस हादसे में किसी जानी नुकसान होने की सुचना नहीं है लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस दौरान आस पास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।
















