Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन के दून क्षेत्र को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा – पट्टा केंडोल में खुलेगा PWD का नया मंडल, अधिसूचना जारी

HPPWD Solan New Division: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोलन के पट्टा केंडोल में नया लोक निर्माण विभाग मंडल और पट्टा में उपमंडल खोलने की मंजूरी दे दी है, जिससे क्षेत्र की लगभग 549 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प होगा।
By PNT
Published on: 8 July 2026
Solan News: सोलन के दून क्षेत्र को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा - पट्टा केंडोल में खुलेगा PWD का नया मंडल, अधिसूचना जारी

Solan News: सोलन जिला की दून विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (HPPWD) द्वारा एक महत्वपूर्ण और आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस नए आदेश के अनुसार, सोलन जिले के पटटा केंडोल में तत्काल प्रभाव से एक नया HPPWD डिवीजन और पट्टा में एक नया सब-डिवीजन खोलने की मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार का यह फैसला क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार, यह नया निर्मित डिवीजन HPPWD के तीसरे सर्कल सोलन (3rd Circle Solan) के अंतर्गत सीधे तौर पर कार्य करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते दिनों अपने दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान इस लोक निर्माण विभाग डिवीजन को स्थापित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए विभाग द्वारा अब दून विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय स्थान केंडोल में पीडब्लूडी डिवीजन कार्यालय और पट्टा में सब-डिवीजन खोलने की विभागीय अधिसूचना को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

इस नए प्रशासनिक ढांचे के अस्तित्व में आने से क्षेत्र की सड़कों की तस्वीर पूरी तरह से बदलने वाली है। नवनिर्मित पटटा केंडोल डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में पटटा, बरोटीवाला, चंडी और बद्दी जैसे कई बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त औद्योगिक व ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस पूरे नए डिवीजन के अंतर्गत अब कुल 548.736 किलोमीटर लंबी सड़कों का प्रबंधन, सुदृढ़ीकरण और रखरखाव बेहद सुनियोजित और बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। इससे स्थानीय संपर्क मार्ग और मुख्य मार्ग दोनों की स्थिति में व्यापक सुधार होगा।

नए कार्यालय के कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पदों की मंजूरी भी दी गई है। सरकार ने इस कार्यालय के लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE), सुपरिटेंडेंट ग्रेड-II, जेओए (आईटी) (JOA-IT), हेड ड्राफ्ट्समैन और एमटीडब्ल्यू (MTW) सहित कुल 7 नए पदों के सृजन को भी हरी झंडी दे दी है। इन नए पदों के भरने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

पट्टा महलोग और दून क्षेत्र को मिली इस बड़ी प्रशासनिक सौगात के बाद स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह और खुशी की लहर देखी जा रही है। दून के माननीय विधायक राम कुमार चौधरी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण विभाग मंत्री  विक्रमादित्य सिंह का विशेष रूप से आभार प्रकट किया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री की इस देन से दून विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पुरानी और जायज मांग पूरी हो सकी है।

उधर, स्थानीय निवासियों का कहना है कि विधायक के प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही आज पटटा महलोग क्षेत्र को यह ऐतिहासिक अधिकार मिल पाया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पटटा महलोग, दून विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता और स्थानीय समाजसेवियों ने एक-दूसरे को बधाई दी है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह जीत इस इलाके के हर एक नागरिक के विश्वास और एकजुटता की जीत है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के विकास की गति को और तेज करेगी।

Himachal Road DevelopmentHP Govt NotificationHPPWD Division PattaSolan NewsSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now