साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Solan News: दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी द्वारा 80 कामगार निकालने के मामले में DC सोलन ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

Solan News:
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

सोलन
Solan News:
सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकालने के मामले में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने संज्ञान लिया है। इस पूरे मामले को लेकर बुधवार को उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ है कि परवाणु में एक उद्योग में दाढ़ी मूंछ रखने पर 80 कामगारों को निकाल दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लेबर ऑफिसर को मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह बात सही पाई जाती है उद्योग के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की छानबीन के बाद ही असल वजह सामने आएगी।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार बीते दिन मीडिया में खबर आई थी कि सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के नरयाल में स्थित एक निजी उद्योग ने दाढ़ी-मूंछ रखने पर एक कंपनी ने 80 कामगारों को निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कामगारों का कहना है कि दाढ़ी-मूछ काटने के बाद भी उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। कुछ दिन पहले भी इन कामगारों को उद्योग में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। प्रबंधन ने पहले तो बात करने से मना कर दिया, लेकिन जब कामगारों ने कंपनी के बाहर धरना दिया तो प्रबंधन बात करने को राजी हुआ।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस जवान की सेवा दक्षता व ईमानदारी के मुरीद हुए रिटायर्ड मेजर जनरल हरकीरत सिंह

दाढ़ी-मूंछ साफ करने पर ही प्रवेश देने की शर्त कामगारों के अनुसार प्रबंधन ने दाढ़ी-मूंछ साफ करने पर ही प्रवेश देने की शर्त रखी। हालांकि पहले तो कामगारों ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में शर्त मान ली। फिर उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को भी कामगारों ने धरना दिया व लिखित शिकायत श्रम आयुक्त, डीसी सोलन व मुख्यमंत्री को भेजी। परवाणू लेबर इंस्पेक्टर ललित ठाकुर ने कंपनी का दौरा किया तथा दोनों पक्षों को सुना।

Kangra News: छोटी उम्र में बड़े कद के नेता बन गये हैं छोटे बाली, पहले ही  चुनाव हासिल की थी रिकॉर्ड तोड़ जीत 

Shahnaz Husain Tips: जानिए! गर्मियों के मौसम में किस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल

Covishield Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोविशील्ड मामला, याचिकाकर्ता ने की ये मांग

Green Hills Engineering College में अजय चौहान और विक्की राजटा ने नचाये स्टूडेंट्स

Join WhatsApp

Join Now