Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देवभूमि हिमाचल की बेटी अनघ ठाकुर ने विदेश जाने से बेहतर सेना में रहकर देश सेवा को दी प्राथमिकता

Published on: 25 June 2021
देवभूमि हिमाचल की बेटी अनघ ठाकुर ने विदेश जानें के बेहतर सेना में रहकर देश सेवा को दी प्राथमिकता

अमित ठाकुर|परवाणू
देश सेवा व देश प्रेम की जब बात आती है तो एक अविस्मरणीय नाम हमारे जहन में कौंधता है, वह है भारतीय सेना| आज हम सभी अपने परिपेक्ष में देश सेवा का जो सबसे मूर्त रूप देखते हैं वह हमारे देश की सेना ही है, और भारतीय सेना रहकर देश की सेवा करने के विभिन्न पद हैं| ऐसे ही विभिन्न पदों में से भारतीय सेना में मेडिकल कोर में केप्टन का पद भी है| हिमाचल की बेटी अनघ ठाकुर ने इस पद को हासिल कर अपना ही नहीं अपितु अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है|

बता दें कि जिला सोलन के परवाणू से सम्बंध रखने वाली अनघ ठाकुर का भारतीय सेना में मेडिकल कोर में केप्टन पद पर चयन हुआ है| अपनी इस उपलब्धि से अनघ ठाकुर ने समूचे परवाणू और जिला सोलन कें साथ हिमाचल प्रदेश का भी नाम रोशन किया| आपको बता दे कि अनघ ठाकुर इस क्षेत्र से पहली मेडिकल कोर केप्टन है|

अनघ ठाकुर ने मेडिकल कोर की कठिन परिक्षा उतीर्ण की है| अनघ ठाकुर के पिता राजेँद्र ठाकुर भी सेना में केप्टन रह चुके है और अनघ ठाकुर का कहना है की पिता केप्टन राजेँद्र ठाकुर ही उनके प्रेरणा स्त्रौत भी है| अनघ ठाकुर की माता डा डेज़ी ठाकुर वर्तमान में प्रदेश महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा की प्रदेश सचिव भी है|

अनघ ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा कसौली स्थित सनावर स्कूल से हुई| उसके बाद उन्होने भारतीय विद्यापीठ पुणे-महाराष्ट्रा से अपनी एमबीबीएस की शिक्षा पूरी की| भारतीय सेना में केप्टन पद पर नियुक्त होनें के बाद अनघ ठाकुर की पहली पोस्टिंग जतोग-शिमला स्थित सेना अस्पताल में हुई है|कुछी दिनों कें बाद अनघ ठाकुर अपनी आगे की ट्रेनिग कें लिए लखनऊ जानें वाली है|

आपको बता दें कि अनघ ठाकुर ने इससे पहले इंगलेंड जानें के लिए फ्लैप की परिक्षा भी पास की हुई है, परंतु अनघ ठाकुर ने विदेश जानें के बजाय अपने देश और सेना को प्राथमिकता दी और सेना में रहकर देश सेवा को सबसे पहले चुना| अनघ ठाकुर के केप्टन नियुक्त होनें पर समस्त परवाणू वासियों का अनघ ठाकुर और उनके माता पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं देनें का दौर जारी है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now