Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मपुर: घासणी में तरड़ियाँ निकाल रहा व्यक्ति शिकारियों की गोली से घायल, दो के खिलाफ़ मामला दर्ज

Published on: 27 January 2022
mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

प्रजासत्ता|
पुलिस थाना धर्मपुर के तहत एक व्यक्ति को गोली लगने का मामला सामने आया है| हालाँकि इस हादसे में उसकी जान बच गई लेकिन गोली के कुछ छररों से व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया| पुलिस को दिए अपने ब्यान में गांव जाडला(कलौनी) निवासी प्रेम कहा कि 26 जनवरी को यह जाडला गांव से निचे गाहर घासणी में तरड़ियाँ निकाल रहा था, जहां कुछ दूरी पर स्थानीय व्यक्ति हंसराज व रवि बंदुक लेकर शिकार के लिए घुम रहे थे।

दिन के समय जब इन शिकारियों ने किसी जानवर पर बन्दुक से गोली चलाई तो गोली के छररे (दाने) इसकी टांग, थाई, छाती, पांव कान के पास लगने से खून निकला और यह वहीं पर गिर गया । इसे होश आने पर यह उठ कर धिरे-धिरे चल कर साथ ही गाँव गाहर के क्यार में गया जहां क्यार में नेपाली लोगों के पास रात को रहा। सुबह होने पर इसने नेपाली व्यक्ति से अपने दोस्त रविन्द्र व उप प्रधान ग्राम पंचायत जाडला को फोन किया जो यह इसे दिनांक 27-01-2022 को अपनी निजी गाड़ी में इसे ईलाज के लिए अस्पताल सोलन ले गये है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है|

पुलिस ने हंसराज व रवि ने के खिलाफ लापरवाही से बंन्दुक चलाकर इसे घायल करने के लिए पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग धारा 336 भारतीय दण्ड संहिता व धारा 25 भारतीय हथियार अधिनियम में मामला पंजीकृत किया है| पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now