Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एनएच-5 पर कोटि के समीप सड़क हादसे में एक की मौत चार घायल

Published on: 23 January 2022
IMG 20220123 WA0007

परवाणू।
परवाणू थाने के अंतर्गत एक कार खड्ड में गिरने से एक युवक की मौत तथा चार अन्य के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्ष आरियन , कृष , आदित्य , राघव व् अरमान सिंह शनिवार देर रात पठानकोट से अपनी गाड़ी न. पी.बी.18 यू 1717 में स्नोफॉल देखने शिमला गए। तथा रविवार सुबह 5 बजे घर वापसी के लिए रवाना हुए जहाँ रस्ते में उनकी गाडी का टायर फट गया।

टायर बदलते समय टायर में दो नट नहीं लग सके जिसपर वह गाडी को उन्ही दो नट के सहारे लेकर चल पड़े ! उस वक्त गाड़ी कृष चला रहा था तथा कोटि के नजदीक पहुँच कर गाड़ी अनियत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरी तथा सभी घायल हो गए ! एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को परवाणू के ई.एस.आई अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने 20 वर्षीय अरमान पुत्र गुरिंदर सिंह निवासी उजागर नगर बटाला ज़िला गुरदासपुर पंजाब को मृत बताया ! मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया की गाड़ी खड्ड में गिरने से चार लोगों को छतें आयी हैं तथा एक की मृत्यु हुई है ! युवकों पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है !

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now