Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: पट्टा महलोग में वन विभाग का BO ₹22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सोलन जिला के कसौली तहसील के पट्टा वन ब्लॉक में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को वन विभाग के बीओ और एक अन्य व्यक्ति को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की गई।
Updated By PNT
Published on: 11 सितम्बर 2026
Solan News: पेड़ काटने की डैमेज रिपोर्ट दबाने के लिए पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया वन रक्षक

Solan News: सोलन जिला के दून विधानसभा के पट्टा वन ब्लॉक में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को वन विभाग के बीओ और एक अन्य व्यक्ति को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि अनुमति संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर करने और उसे आगे बढ़ाने के एवज में बीओ की ओर से रिश्वत की मांग की गई। बताया गया कि लेनदेन के लिए एक अन्य व्यक्ति को माध्यम बनाया गया और दोनों पक्षों के बीच 22 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, एक फाइल पर हस्ताक्षर करने के एवज में कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, हालांकि बाद में यह राशि 22 हजार रुपये में तय हुई। आरोपी BO की पहचान सतीश कुमार के तौर पर हुई है।

ठेकेदार ने इसकी सूचना पहले ही विजिलेंस को दे दी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पट्टा क्षेत्र में जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर जैसे ही ठेकेदार ने कथित तौर पर दलाल के माध्यम से बीओ तक रिश्वत की राशि पहुंचाई, टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। राशि भी मौके से कब्जे में ली गई।

अधीक्षक विजिलेंस वीरेंद्र कालिया ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन के पट्टा में शिकायत के आधार पर वन विभाग के बीओ को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

forest department bribery caseHimachal Pradesh vigilance departmentkhair tree felling permissionPatta forest block corruptionSatish Kumar BO arrestSolan News

Join WhatsApp

Join Now