Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan: बरोटीवाला में पूर्व उपप्रधान को पड़ोसी ने दिनदहाड़े मारी गोली, हत्या का केस दर्ज, इलाके में सनसनी

Updated By News Desk
Published on: 18 अक्टूबर 2025
Solan: बरोटीवाला में पूर्व उपप्रधान को पड़ोसी ने दिनदहाड़े मारी गोली, हत्या का केस दर्ज, इलाके में सनसनी

Solan News: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बरोटीवाला थाना क्षेत्र के गांव साईं में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना दोपहर लगभग 01:30 बजे बस स्टैंड के समीप साईं गांव में पेश आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव साईं में पूर्व उपप्रधान सोहन सिंह को उनके पड़ोसी सुरेश कुमार उर्फ आकू पुत्र रघुवीर निवासी गांव खाली ने गोली मार दी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सोहन सिंह को तुरंत सीएचसी बद्दी ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शाम के वक्त सोहन सिंह ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बद्दी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। अपराध स्थल से साक्ष्यों को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से संकलित किया गया।

पीड़ित की मृत्यु के बाद बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में आरोपी के विरुद्ध हत्या और शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Himachal NewsHimachal News TodayHindi NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now