Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोलन की महिला सीन्यर वर्ग़ ने हासिल किया प्रथम स्थान

Published on: 10 November 2021
IMG 20211110 WA0016

अमित ठाकुर
बुधवार को हिमाचल प्रदेश हैंड्बॉल सँघ की ओर से जिला मंडी में आयोजित 30 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! प्रतियोगिता का आयोजन ज़िला मंडी के बलदवाड़ा राजकीय महाविद्यालय में किया गया जिसमे महिला व पुरुष दोनों वर्गों की प्रतियोगिता कराई गयी ! प्रतियोगिता में ज़िला सोलन की महिला सीन्यर वर्ग़ ने प्रथम स्थान हासिल क़िया । सोलन की अंतरष्ट्रिया खिलाड़ी निधि शर्मा बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर का ख़िताब दिया गया ।

ज़िला सोलन हैंड्बॉल के अध्यक्ष देश राज ठाकुर ने जीती हुई सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा 5100/- नक़द राशि देकर प्रोत्साहित क़िया। देश राज ठाकुर ने कहा की सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है ऐसे आयोजनों से खिलाडी प्रोस्त्साहित होते हैं ! उन्होंने कहा की ऐसे आयोजन समय समय पर किये जाने चाहिए ताकि खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके ! ठाकुर ने कहा कि वो अपने ज़िला के खिलाड़ियों को आगे ले जाने क़ा हर सम्भव प्रयास करते रहेंगे ।

प्रदेश हैंड्बॉल सँघ के अध्यक्ष भरत सहानी ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की ट्रोफ़ि के साथ सम्मानित क़िया तथा खिलाडियों को बधाई व् प्रोत्साहन दिया ! इस अवसर पर प्रदेश सँघ के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा (दिशु) ,प्रदेश सँघ के विधि अधिकारी मनोज चौहान व् अन्य सदस्य व् खिलाडी मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now