Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हरिपुर गुरुद्वारे के समीप गहरी खाई में गिरी कार, लगी भीषण आग

Updated By Tek Raj
Published on: 23 अप्रैल 2022
हरिपुर गुरुद्वारे के समीप गहरी खाई में गिरी कार, लगी भीषण आग

बद्दी।
बरोटीवाला थाना के तहत हरिपुर गुरुद्वारा से माथा टेक कर कोटला गांव की तरफ से झारमाजरी को जा रहे श्रद्धालु कि की गाड़ी अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

गनीमत यह रही कि कार चालक पहले ही गाड़ी से बाहर निकल गया और महिला कुछ दूरी पर जाकर गाड़ी से बाहर गिर गई जिसके बाद स्थानीय लोगों दमकल अधिकारियों और पुलिस की मदद से महिला को खाई से बाहर निकाला गया और दोनों को हस्पताल उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है

वही गाड़ी गहरी खाई में गिरने से गाड़ी में आग लग गई थी जिसे दमकल अधिकारियों ने आग पर काबू पाया और साथ लगते जंगल को भी जलने से बचाया।

जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन बद्दी सुदर्शन ने बताया कि फायर स्टेशन पर 4:50 बजे पर सूचना मिली थी कि गुरुद्वारे के पास गाड़ी खाई में गिर गई है जिस में आग लगी है जिस पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और पुरुष और महिला को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेज दिया गया है

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now