Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस जवान की सेवा दक्षता व ईमानदारी के मुरीद हुए रिटायर्ड मेजर जनरल हरकीरत सिंह

Updated By Tek Raj
Published on: 21 जुलाई 2021
हिमाचल पुलिस जवान की सेवा दक्षता व ईमानदारी के मुरीद हुए रिटायर्ड मेजर जनरल हरकीरत सिंह

प्रजासत्ता।
हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणु में एक पुलिस कांस्टेबल मनिन्द्र सिंह की सेवा दक्षता व ईमानदारी से रविवार को भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल हरकीरत सिंह मुरीद हो गए। अनुमति की तमाम औपचारिकताएं पूरा करने के बाद भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल इंटर स्टेट बैरियर से प्रदेश की सीमा में दाखिल हुए।

इस दौरान नाके पर रुक कर आईडी व अनुमति से जुड़े दस्तावेज इत्यादि पेश किए। मगर उन्हें इस बात का कतई भी आभास नहीं हुआ कि उनका पर्स वहीं छूट गया है, जिसमें न केवल भारी रकम थी, बल्कि जरूरी दस्तावेज भी थे। कुछ देर बाद नाका डयूटी पर मौजूद कांस्टेबल मनिन्द्र की इस पर्स पर नजर पड़ी। तुरंत ही रिटायर्ड मेजर जनरल को कुम्हारहट्टी मे सूचना दी गई। उन्होंने न केवल कांस्टेबल को धन्यवाद किया, बल्कि पुलिस की दक्षता की प्रशंसा भी की।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now