Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: धर्मपुर के अंबेडकर हॉल में गूंजे देशभक्ति के तराने, कर्नल सचेंद्र बादल की मौजूदगी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

धर्मपुर के अंबेडकर हाल में पूर्व सैनिक लीग और ग्राम पंचायत द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमें लद्दाख से आए कर्नल सचेंद्र बादल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
Solan News: धर्मपुर के अंबेडकर हॉल में गूंजे देशभक्ति के तराने, कर्नल सचेंद्र बादल की मौजूदगी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Solan News:  सोलन जिले के धर्मपुर स्थित अंबेडकर हाल में पूर्व सैनिक लीग धर्मपुर और ग्राम पंचायत धर्मपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा पूर्व सैनिकों की भारी उपस्थिति रही। इस आयोजन ने पूर्व सैनिकों, स्थानीय पंचायत, विद्यार्थियों और समाज के बीच एकता तथा राष्ट्र के प्रति सामूहिक कर्तव्य का सशक्त संदेश दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल सचेंद्र बादल रहे, जो वर्तमान में लद्दाख में कमांडिंग ऑफिसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह विशेष रूप से लद्दाख के अस्पताल से आकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ लीग के संरक्षक कर्नल गुरदीप सिंह, अन्य पदाधिकारी तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: फर्जी दस्तावेजों पर CRI में बना था लैब अटेंडेंट, राज खुलने पर हुआ बर्खास्त.!

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात देश के अमर शहीदों और वीर सैनिकों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह के दौरान मंच से राष्ट्र निर्माण और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया।

सोलन जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सच्चिदानंद शर्मा (सेवानिवृत्त) ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों एवं सैनिकों के बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता असंख्य बलिदानों की अमूल्य विरासत है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी का परम दायित्व है। अपने संबोधन के साथ ही उन्होंने “वतन के नाम” सहित कई देशभक्ति रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा अंबेडकर हाल राष्ट्रप्रेम के भाव से भर उठा।

इसे भी पढ़ें:  दाडलाघाट: जाली दस्तावेज तैयार कर व्यक्ति के नाम पर लिया बैंक से लोन, नोटिस आने पर हुआ खुलासा, मामला दर्ज

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के 15 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीतों ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा सीआरपीएफ की योग टीम द्वारा दिया गया शानदार योग प्रदर्शन समारोह का विशेष आकर्षण रहा, जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि कर्नल सचेंद्र बादल और उनके परिवार ने इस भव्य आयोजन की सराहना की तथा अपने अनुभव उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। अंत में धर्मपुर लीग के प्रधान सूबेदार मेजर यशपाल काशिव ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री के खिलाफ वायरल पत्र मामले में सीआइडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता से की पूछताछ
Colonel Sachendra BadalDharampur Independence DayEx Servicemen LeagueHimachal Pradesh NewsSolan News

Join WhatsApp

Join Now