Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जाबली के समीप शातिर लुटेरों का शटर काट कर एटीएम को लूटने का प्रयास

Updated By Tek Raj
Published on: 28 फ़रवरी 2022
जाबली के समीप शातिर लुटेरों ने शटर काट कर की एटीएम को लूटने की कोशिश

सोलन|
जिला सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जाबली के समीप लुटेरों ने एक एटीएम लूटने की कोशिश की। शातिरों ने बैंक के बाहर लगे एटीएम का शटर काट दिया। गनीमत यह रही कि चोर एटीएम मशीन तक नहीं पहुंच सके और केवल शटर ही काट पाए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now