Prajasatta Side Scroll Menu

कालका-शिमला एनएच पर ब्रूरी के पास 150 से ज्यादा मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां मिलने से मचा हड़कंप

dead-hens-found-in-kalka-shimla-highway

प्रजासत्ता|
कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच एक बार फिर मृत मुर्गों के मिलने से सोलन जिला में दहशत फैल गई है| कालका-शिमला एनएच पर ब्रूरी के पास करीब 150 से ज्यादा मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है| प्रशासन को तुरंत इसकी सूचना दी गई|

एसडीएम अजय यादव समेत पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है| एसडीएम ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं| सैंपल लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है| मरे हुए मुर्गे-मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया है|

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि हाईवे के किनारे फेंके गए मृत मुर्गों के सैंपल लेने के बाद उन्हें नियमानुसार दबा दिया गया है| सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा|

इसे भी पढ़ें:  परवाणू टकसाल रेलवे फाटक का मुद्दा फिर गरमाया

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now