Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से एक घंटे से रूकी रही ट्रेन

कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से एक घंटे से रूकी रही ट्रेन

सोलन|
हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों से हाे रही भारी बारिश के चलते कई जगह सड़कें व पुल क्षतिग्रस्त हो चुके है। वहीँ बुधवार को कालका शिमला रेलवे लाइन पर बड़ोग रेलवे स्टेशन के नजदीक पेड़ गिरने से कालका से शिमला की ओर आ रही रेलगाडी ट्रैक बाधित होने के कारण एक घंटे तक रूकी हुई है। इससे ट्रेन में सफर कर रहे पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारी ट्रैक पर आए मलबे व पेड़ को हटाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। गाैरतलब है किजिला में भी बुधवार को कई मार्ग बारिश के चलते अवरूद्ध है, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है।

इसे भी पढ़ें:  लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत व दृढ़ता आवश्यक: राम कुमार
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now