Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli Gang Rape Case: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल को बड़ी राहत, कोर्ट ने बंद किया मामला

Published on: 9 January 2026
Kasauli Gang Rape Case: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल को बड़ी राहत, कोर्ट ने बंद किया मामला

Kasauli Gang Rape Case: कसौली में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल को गुरुवार को कसौली कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट स्वीकार कर ली और मामले की सुनवाई पूरी तरह बंद कर दी। यह जानकारी सहायक जिला न्यायवादी विकास शर्मा ने दी।

मामला दिसंबर 2024 में दर्ज हुआ था जब दिल्ली की एक महिला ने कसौली थाने में शिकायत की थी। महिला ने बताया कि जुलाई 2023 में वह अपनी सहेली और बॉस अमित बिंदल के साथ कसौली घूमने आई थी। वहां मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल से मुलाकात हुई। दोनों ने उसे नौकरी और मॉडलिंग के लालच देकर अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ साल बाद महिला ने यह शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने महिला के साथ होटल जाकर पूरी छानबीन की थी। फरवरी 2025 में पुलिस ने कैंसिलेशन रिपोर्ट कोर्ट में जमा की। शिकायतकर्ता के दो बार कोर्ट में पेश न होने पर कसौली कोर्ट ने मामला बंद कर दिया था। बाद में महिला ने सोलन की जिला एवं सत्र न्यायालय में इस कैंसिलेशन रिपोर्ट को चुनौती दी थी। अब कसौली कोर्ट के ताजा फैसले से दोनों आरोपियों को राहत मिल गई है और यह विवादास्पद मामला बंद हो गया।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now