Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रदेश में बनी हुई भाजपा की लहर, राजीव सैजल को जिताएं

Updated By Tek Raj
Published on: 10 नवम्बर 2022
National News: अनुराग ठाकुर

कसौली।
कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव सैजल के चुनाव प्रचार के लिए नही पहुंच पाए। लेकिन उन्होंने फोन पर ही रैली को संबोधित किया। जानकारी अनुसार मौसम के खराब रहने के कारण उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सका।

फोन से अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल से हमेशा विशेष राज्य का दर्जा छिनने की कोशिश की है। वहीं, भाजपा सरकार ने हमेशा हिमाचल को प्रथम श्रेणी में रखा है।

कांग्रेस के समय कई विकास कार्य प्रदेश में रुक गए। लेकिन भाजपा सरकार ने दिनरात मेहनत की और प्रदेश में वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईटी, केंद्रीय विद्यायल, राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करवाने का कार्य किया है। वहीं, कोरोना काल में डॉ. राजीव सैजल ने बेहतर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर बनी हुई है। इसी के चलते डबल इंजन की सरकार प्रदेश में फिर बनने वाली है। उन्होंने लोगों से आवाह्न किया की राजीव सैजल को इस बार भी जीताकर विधानसभा भेजे। इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से वादा किया कि वे चुनावों के तुरंत बाद धर्मपुर आएंगे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now