Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ख़बर का असर: साधुपुल से लेकर अश्वनी खड्ड मे धारा 144 लागू

ख़बर का असर: साधुपुल से लेकर अश्वनी खड्ड मे धारा 144 लागू, -अनाधिकृत पर्यटकों एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबन्ध

प्रजासत्ता|
सोलन जिला की परिधि में अश्वनी खड्ड के भीतर एवं आस-पास के क्षेत्र में सभी अनाधिकृत पर्यटकों एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर तुरन्त प्रभाव से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं।

इन आदेशों के अनुसार अश्वनी खड्ड के किनारे ऐसे स्थानों जहां जल के दूषित होने की सम्भावना है, पर खान-पान स्टाल, कियोस्क, ढाबा, होटल इत्यादि चलाने एवं स्थापित करने पर भी प्रतिबन्ध रहेगा। नदी में नहाना एवं पिकनिक इत्यादि गतिविधियां आयोजित करने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।
नदी के किनारों अथवा जल में किसी भी प्रकार का कचरा फैंकने की सख्त मनाही है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: सोलन वाहन पंजीकरण फर्जीवाडे का मुख्य आरोपी गौरव भारद्वाज गिरफ्तार

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सोलन शहर तथा आस-पास के क्षेेत्रों के लिए पेयजल का स्त्रोत अश्वनी खड्ड है तथा पिकनिक जैसी गतिविधियां आयोजित कर जल स्त्रोत को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियां स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं। नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि से ऐसी गतिविधियां जानो-माल की बड़ी क्षति का कारण भी बन सकती हैं।
इन आदेशों के उल्लंघन पर दोषियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आज से दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कालका- शिमला एनएच पर पलटी तेज रफ़्तार वोल्वो बस..

बता दें कि साधुपुल की अश्वनी खड्ड में पर्यटकों द्वारा कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ने और खुले में धूमपान व शराब सेवन की खबर को प्रमुखता से उठाया था यहाँ तक की पर्यटकों द्वारा अपनी गाड़ियाँ धोकर जल प्रदूषण के मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था जिसके बाद यह आदेश जारी किये गये हैं|
साधुपुल में कोरोना के लिए जारी गाइडलाइन की पर्यटक उड़ा रहे धज्जियां, सरेआम धूम्रपान और शराब सेवन
-बेख़बर प्रशासन, होडिंग में मनमाने रेट,बदहाल शौचालय

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कसौली की ऐतिहासिक "खुशवंत सिंह ट्रेल" सड़क बदहाल, गहरे गड्ढे और टूट-फूट से आने जाने वाले परेशान!
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now