Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

KIPS Sanwara Foundation Day: रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना जश्न, एमडी हीरा ठाकुर ने साझा किया स्कूल का सफर

KIPS Sanwara Foundation Day: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (KIPS) सनवारा ने अपना 20वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।
KIPS Sanwara Foundation Day: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (KIPS) सनवारा ने अपना 20वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

KIPS Sanwara Foundation Day: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स), सनवारा ने अपने स्थापना के 20 सफल वर्ष पूर्ण होने पर ’20वां स्थापना दिवस’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया। इस गरिमामयी समारोह में स्कूल के प्रबंध निदेशक (MD) हीरा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और ट्रस्टी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और ‘गणेश वंदना’ के साथ किया गया। इसके उपरांत नन्हे छात्र-छात्राओं ने ‘जूनियर डांस’ से सबका मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘पढ़ेगा इंडिया, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया’ शीर्षक पर आधारित लघु नाटिका रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व का सशक्त संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, रंगारंग पहाड़ी नाटी और ऊर्जा से भरे भांगड़े की प्रस्तुतियां  कार्यक्रम का आकर्षण रहा।

इसे भी पढ़ें:  अर्की उपचुनावों के लिए भाजपा ने बिंदल को बनाया प्रभारी, टीम में सहजल और जंवाल भी शामिल

समारोह के समापन पर एमडी हीरा ठाकुर, ट्रस्टियों, प्रबंध समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटकर संस्थान की दो दशक लंबी उपलब्धियों का जश्न मनाया। उल्लेखनीय है कि 26 मार्च 2007 को स्थापित यह संस्थान आज शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थी आज देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन होकर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

स्कूल के सीईओ (CEO) डॉ. संजीव मैनरा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संस्थान को इस मुकाम तक पहुँचाने के लिए हीरा ठाकुर के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि “हीरा ठाकुर केवल एक कुशल प्रबंधक ही नहीं, बल्कि खेल जगत का एक प्रतिष्ठित नाम और मार्शल आर्ट्स के विशेषज्ञ भी हैं। उनका विजन बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित है।”

इसे भी पढ़ें:  Solan Police ने बाहरी राज्यों के सोलन से गुजरने वाले पर्यटकों के लिए जारी किए दिशा निर्देश

एमडी हीरा ठाकुर ने कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स), सनवारा के सफर को साझा करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दोहराया कि उनके स्कूल का मुख्य लक्ष्य बच्चों के भविष्य की नींव को इतना मजबूत करना है कि वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर, ट्रस्टी राजेंद्र ठाकुर, हंसराज ठाकुर, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सहगल, एडवोकेट सी.के. शर्मा, राजेंद्र सिंगला और डॉ. मान सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Kasauli International Public School Kasauli News KIPS Sanwara Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now