Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुनिहार के रूद्रांश कालिया ने दिल्ली में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Screenshot 2022 12 15 18 38 42 25 7352322957d4404136654ef4adb64504

दिल्ली मेें आयोजित सीएमए स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्टार गोजू-रियू कराटे अकादमी कुनिहार के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा के दम पर मेडल झटके है। बीते दिन दिल्ली में स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल सहिम कई प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप में स्टार गोजू-रियू कराटे अकादमी कुनिहार के 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें रूद्रांश कालिया ने गोल्ड मेडल, नीरव ठाकुर ने गोल्ड मेडल, ईशा ठाकुर ने गोल्ड, महिमा ने गोल्ड, अमित शर्मा ने गोल्ड, राजवीर परिहार ने सिलवर मेडल, कोमल ठाकुर ने सिलवर मेडल, रिशित ठाकुर ने ब्रॉन्ज मेडल, हिमानी चौहान ने ब्रॉन्ज मेडल व मैथिली ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। स्टार गोजू-रियू कराटे अकादमी कुनिहार के कोच सेंसई देवेंद्र कुमार ने बताया कि अकादमी के 16 में से 15 प्रतिभागियों ने गोल्ड, सिलवर व ब्रॉन्ज मेडल लाकर अकादमी व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: शास्त्री व भाषा अध्यापक की बैच बाइज़ भर्ती के लिए 04 मार्च को काउंसलिंग
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now