Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महंगाई,बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली जनआक्रोश रैली

Published on: 3 July 2021
महंगाई,बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली जनआक्रोश रैली

सोलन|
हिमाचल कांग्रेस ने सोलन में शनिवार को देश में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडरों के बढ़ते दामों पर रोष प्रकट करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। हाथों में बैनर लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर , सोलन के विधायक धनी राम शांडिल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया में सोलन दून के पूर्व विधायक राम कुमार, व सोलन कांग्रेस के कई पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता व पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कांग्रेस ने पुराने बस अड्डा से लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय तक नारेबाजी के साथ रैली निकाली|

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आज देश में पैट्रोल डीजल से लेकर आम रोज मर्रा की वस्तुएओं के दाम आसमान छूने लगे है। रसोई गैस की कीमतें एक हजार तक पहुंच गई है। दाले 150 रुपए तक पहुंच गई है। बिजली की कीमतें व बसों के किराए में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भाजपा सरकार की इस महगाई की मार अब किसानों पर भी पडऩी शुरू हो गई है। सेब पैकिंग की वस्तुओं पर भी 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सरकार की इस महगाई की मार व्यापार वर्ग पर भी पड़ा है। आज प्रदेश में कानून व्यबस्था चरमरा गई है। आज प्रदेश सरकार के अधिकारियों में लात घुसे चल रहे तो वही सरकार के कुछ विधायक घरेलू हिंसा पर उतारू है। कुल्लू प्रकरण को लेकर भी कुलदीप राठौर ने सर्कार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि हिमाचल में लगतार नशे का कारोंबार बाधा रहा है| हत्याएं बढ़ रही है बैंक डकेतियां बढ़ रही है| उन्होंने कहा कि उपचुनाव कांग्रेस की जीत होगी और वर्ष 2022 में भाजपा सचिवालय से बहार होगी और कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now