Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मानपुरा के सिद्धि विनायक पेपर उद्योग में लगी आग, लाखों का नुकसान

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

नालागढ़|
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के मानपुरा में एक निजी कमपनी में आग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिद्धि विनायक पेपर प्रोडक्ट कंपनी में आग लगने से लाखों रूपये का समान जाकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट नालागढ़ व बद्दी की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया।

शुरुवाती जानकारी के अनुसार आग से उद्योग में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उद्योग में रखे माल में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। शाम करीब 7 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया गया।

इसे भी पढ़ें:  निर्धन माता-पिता की संतान 10 वर्षीय प्रिंस हड्डी टूटने के रोग से ग्रस्त,आप भी बढ़ाएं इनकी मदद के लिए हाथ

गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उसी दौरान कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। फायर विभाग नालागढ़ के फायर ऑफिर जयपाल ने बताया कि उद्योग में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। तुरंत मौके के लिए टीम रवाना हुई। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now