Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Nalagarh Grenade Case: नालागढ़ में आरोपी के खेत से एक और ग्रेनेड बरामद, SIT गठित; पत्नी भी गिरफ्तार

Himachal Pradesh News: नालागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की जांच टीम ने बुधवार को मुख्य आरोपी के मकान से सटे खेत में तलाशी अभियान चलाकर एक और ग्रेनेड बरामद किया है।
Updated By PNT
Published on: 30 सितम्बर 2026
Nalagarh Grenade News: नालागढ़ में दो पक्षों के झगड़े के बीच संदिग्ध ग्रेनेड बरामद, बम डिस्पोजल टीम बुलाई

Nalagarh Grenade Case: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच के दौरान बुधवार को आरोपी के मकान से सटे खेत से एक और ग्रेनेड बरामद किया गया। इसके साथ ही मामले में अब तक बरामद ग्रेनेड की संख्या दो हो गई है। दोनों ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ, निवासी गांव मजरा, डाकघर बरूणा, तहसील नालागढ़ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बुधवार को उसकी पत्नी किरना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के मकान के साथ लगते खेत में तलाशी ली, जहां से दूसरा ग्रेनेड बरामद हुआ। इसके बाद बम निरोधक दस्ते की सहायता से आरोपी के घर और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि, कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

एसपी विनोद धीमान ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहन जांच और सभी पहलुओं को खंगालने के लिए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया गया है। पुलिस अब बरामद ग्रेनेड के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में 29 सितंबर 2026 को Arms Act की धारा 25(1)(a) और Explosive Substances Act, 1908 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बद्दी पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को माजरा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद और झगड़े की सूचना मिली थी। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर नालागढ़ थाने में क्रॉस FIR दर्ज की गई है। इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को एक घर के समीप दो ग्रेनेड मिले हैं।

Arms Act CaseBaddi PoliceExplosive Recovered NalagarhHimachal Crime NewsNalagarh Grenade News

Join WhatsApp

Join Now