Prajasatta Side Scroll Menu

नालागढ़ में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बुलेट को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल

नालागढ़ में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बुलेट को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल

नालागढ़ क्षेत्र में बुधवार को नालागढ़ के रोपड़ मार्ग पर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया है। मिली जानकारी मुताबिक नालागढ़ में एचआरटीसी वर्कशॉप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी उस समय बुलेट बाइक पर महिला और पुरुष सवार होकर नालागढ़ की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वह एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और महिला की सड़क पर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई और हादसे में बाइक चला रहा व्यक्ति भी घायल है। उसे इलाज के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में दून से जाएंगे दो हजार कार्यकर्ता :- राम कुमार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही ट्रक चालक मौके से फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now