Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, कुचले जाने से महिला की मौत

Road Accident In India

नालागढ़।
सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में गैस प्लांट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने आगे चल रहे बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर गिरी महिला को कुचलता हुआ आगे निकल गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में बाइक सवार पति भी घायल हुआ है।

पुलिस को दिए बयान में सुनील कुमार पुत्र चंद्रसेन निवासी अनवरपुर डाकघर व थाना वानियाखेडां तहसील चंदोसी जिला संभल उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ बाइक पर बद्दी होते हुए बरोटीवाला जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  अर्की : शिकार करने के लिए चलाई गोली महिला को जा लगी, मामला दर्ज

सुनील ने बताया कि जब वह मेन रोड बद्दी-बरोटीवाला पर पहुंचे तो बद्दी की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों सड़क पर गिर गए। सुनील कुमार ने बताया कि ट्रक चालक इतनी तेज रफ्तार में था कि टक्कर लगने के बाद भी वह नहीं रूका और सड़क पर गिरी उसकी पत्नी के ऊपर से ट्रक के दोनों आगे और पीछे वाले टायर चढ़ा दिए। जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: पानी के नाले में सीवरेज व किचन का गंदा वेस्ट डालने पर होम स्टे तत्काल प्रभाव से बंद, लगा 5 हज़ार जुर्माना

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया हैए जिसकी जांच की जा रही है।

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now