Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑडियो वायरल! दून MLA राम कुमार को गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज़

Updated By Tek Raj
Published on: 12 दिसम्बर 2022
जिला परिषद कैडर में कार्यरत कर्मचारियों का पंचायती राज में किया जाए विलय : चौ. राम कुमार

बद्दी।
सोलन जिला की दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नवनियुक्त विधायक राम कुमार चौधरी को गोली मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान योगराज निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा विधायक राम कुमार चौधरी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी में व्यक्ति गोली मारने की बात कर रहा है। जिस पर चौधरी राम कुमार के बेटे अजितेश चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में किसी व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now