Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

परवाणू: होटल पेराडाइज में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर की आत्महत्या

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

अमित ठाकुर | परवाणू
थाना परवाणू के अंतर्गत परवाणू के एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने बताया की परवाणू के सेक्टर तीन स्थित पैराडाइज होटल में रात करीब 8 .30 बजे एक व्यक्ति जितेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह निवासी गांव सरोट डाकघर धोची तहसील जुब्वल जिला शिमला आयु करीब 53 वर्ष ने कमरा न. 204 किराय पर लिया।

कमरे जाते हुए उसने कर्मचारियों को हिदायत दी की वह सफर से थका हुआ है इसलिए उसे कोई परेशान न करे , उसने रात को खाना भी नहीं खाया न ही वह अपने कमरे से बाहर आया। सुबह करीब 10 बजे जब कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया व् कमरे में से बदबू आने लगी तो कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुँच कर रोशनदान से दरवाजा खुलवाया जहाँ जितेंद्र बिस्तर पर मृत पड़ा था तथा उसके पास शराब की बोतल व् जेहरीले पदार्थ की डिब्बी पायी गयी। पुलिस द्वारा मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए परवाणू ले जाया गया जहाँ पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now